UP News: नगर पालिका प्रशासन हरदोई ने मुलायम सिंह यादव की मूर्ति 24घंटे में हटाने के लिए जारी किया नोटिस।

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की मूर्ति स्थापित करना पड़ा भारी । नगर पालिका की बिना अनुमति नगर पालिका की जमीन पर मूर्ति लगाने पर नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस देकर 24 घंटे में मूर्ति हटवाने को कहा है।

UP News: Municipal Administration Hardoi issued notice to remove the statue of Mulayam Singh Yadav within 24 hours.
UP News: Municipal Administration Hardoi issued notice to remove the statue of Mulayam Singh Yadav within 24 hours.

UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष/विधायक स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव ने 1994 में प्रार्थना पत्र पर 2, 3, 4 एवं 7 को व्यवसायिक आवंटन करने की मांग की गई थी, लेकिन एक से आठ तक की दुकानों को व्यवसायिक नहीं बनाकर उसमें सपा का दफ्तर खोल दिया गया। बिना पालिका की अनुमति लिए सपा ने कार्यालय के हॉल और बैठक का निर्माण कर लिया गया।

UP News: Municipal Administration Hardoi issued notice to remove the statue of Mulayam Singh Yadav within 24 hours.

नगर पालिका प्रशासन ने अपने नोटिस में ये भी जिक्र किया है कि अध्यक्ष की ओर से तीन माह तक किराया नहीं दिया जाता है। उनके अनुबंध को कैंसिल करने का अधिकार नगर पालिका को होगा। उन्होंने अपने नोटिस में ये भी जिक्र किया कि बिना प्रशासन की अनुमति कोई भी मूर्ति लगवाने का अधिकार उनको नहीं है। बिना अनुमति पालिका की जमीन पर मूर्ति स्थापित की गई। पालिका प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष से कहा है कि 24 घंटे में खुद मूर्ति हटा लें, वर्ना पालिका प्रशासन खुद ही मूर्ति हटवाएगा, जिसका खर्चा जिला अध्यक्ष से वसूला जाएगा।

Leave a Comment