Crude Oil:डीजल पेट्रोल के बढ़ सकते है दाम महंगा हुआ कच्चा तेल

Crude Oil:रूस कच्चे तेल के निर्यात पर छूट में कटौती पर विचार कर रहा है। मास्को के इस कदम से भारत को रूस से महंगे दाम पर कच्चा तेल खरीदना पड़ सकता है।रूस के वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव ने मंगलवार को कहा, मास्को पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद वित्त मंत्रालय कच्चे तेल के निर्यात पर करों की गणना में सुधार के लिए और उपायों पर विचार कर रहा है। इसी कड़ी में हमने कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) के निर्यात पर मौजूदा छूट को 25 डॉलर से घटाकर 20 डॉलर प्रति बैरल करने की योजना बनाई है।

Crude Oil
Crude Oil

Crude Oil:यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कच्चे तेल के निर्यात पर 60 डॉलर प्रति बैरल की सीमा तय करने के साथ कई प्रतिबंध लगा दिए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 82.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। पश्चिमी देशों के कमजोर आर्थिक आंकड़ों से क्रूड की तेजी पर कुछ अंकुश लगा। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 4 सेंट या 0.05 फीसदी बढ़कर 82.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। हालांकि, डब्ल्यूटीआई क्रूड 78.74 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रहा।

सरकारी तेल कंपनियों को चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हो सकता है। यह पिछले वित्त वर्ष के 33,000 करोड़ की तुलना में तीन गुना और 2017 से 2022 के बीच सालाना 60,000 करोड़ के मुकाबले 65 फीसदी अधिक हो सकता है।

यह भी पढ़े ;-

Leave a Comment