IND vs IRE:भारत ने रखा 186 रनों का लक्ष्य मुस्किल में आयरलैंड 28/3

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला डबलिन में है। तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से जीता था और अब दूसरा मैच भी जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185/5 रन बनाए।

IND vs IRE

IND vs IRE:पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 185/5 का स्कोर बनाया है और आयरलैंड के सामने जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए सबसे ज्यादा 58 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। वहीं, संजू सैमसन ने 40 रन की पारी खेली। अंत के दो ओवरों में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने 42 रन जोड़कर भारत का स्कोर 185 रन तक पहुंचा दिया। रिंकू सिंह 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शिवम दुबे 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
129 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद भारत की रन गति कम हो गई। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 143/4 था। रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर थे। इसके बाद रिंकू ने मैकार्थी के 19वें ओवर में दो छक्के और एक चौके की मदद से 22 रन बटोरे। अगले ओवर में तीन छक्के लगे और अंत में भारतीय टीम 185/5 का स्कोर बनाने में सफल रही। रिंकू सिंह आखिरी ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मार्क अडायर का शिकार बने। रिंकू ने 21 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे 16 गेंद में दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Comment