Asian Games : आज एशियाई खेलों में भारत ने रचा इतिहास, मिले 3 पदक।

Asian Games :आज एशियाई खेलों का आठवां दिन है।महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में मुक्केबाज परवीन ने पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की सितोरा तुर्दीबेकोवा को 5-0 के अंतर से हराया। परवीन 2022 एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण और 2022 विश्व कांस्य पदक विजेता हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

Asian Games :भारत ने पुरुष ट्रैप टीम में स्वर्ण पदक जीता है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

Asian Games: Today India created history in Asian Games, got 3 medals.
Asian Games: Today India created history in Asian Games, got 3 medals.

महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।आज देश को पहला पदक गोल्फ में मिला है। अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया है। थाईलैंड की अपिरचाया युबोल ने आखिरी दिन शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अदिति अशोक ने आखिरी दिन काफी साधारण प्रदर्शन किया।

एशियन गेम्स में जीते गए कुल पदक

स्वर्णः 11
रजतः 16
कांस्यः 14
कुलः 41

Leave a Comment