Bpssc 2023: बिहार पुलिस में दरोगा के पद पर बंपर भर्ती ऐसे करें आवेदन

Bpssc 2023:बिहार सरकार ने दारोगा के 1275 पदों पर भर्ती करने का एलान कर दिया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी 5 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेनरल के लिए 441, ईडब्ल्यूएस के लिए 111, एससी के लिए 275, एसटी के लिए 16, ओबीसी के लिए 107, ईबीसी के लिए 238, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 82 और ट्रांसजेंडर के 5 पद रिजर्व किए गए हैं।
Bpssc 2023: Bumper recruitment for the post of Inspector in Bihar Police, apply like this
Bpssc 2023: Bumper recruitment for the post of Inspector in Bihar Police, apply like this

Bpssc 2023:बिहार सरकार ने दारोगा के 1275 पदों पर भर्ती करने का एलान कर दिया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी 5 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BPSSC तीन चरण में परीक्षा लेगी। पहला पीटी, दूसरा मेंस और तीसरा फिजिकल एग्जाम। परीक्षा पास कर दारोगा बनने वाले अभ्यर्थियों को करीब 50 हजार रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।

BPSSC के अनुसार, भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला एवं थर्ड जेन्डर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 01 अगस्त.2023 तक किसी मान्यता प्राप्त  विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उम्र सीमा की गणना एक अगस्त के आधार पर की जायेगी। अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष। पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं तथा थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष।

Leave a Comment