Asian Champions Trophy: भारत जापान के बीच हाॅकी चैंपियनशिप ट्राफी ड्रा

Asian Champions Trophyभारतीय हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जापान ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। टीम इंडिया ने पहले मैच में धमाकेदार खेल दिखाया था और जीत हासिल की थी, लेकिन भारतीय हॉकी टीम पहले मैच की लय को कायम नहीं रख सकी।

Asian Champions Trophyजापान के लिए केन नागायोशी ने 28वें मिनट में गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिला थी, लेकिन इसके बाद भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 43वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। पहले क्वार्टर में भारत ने काफी आक्रामक शुरुआत की। दोनों टीमों ने गोल करने के मौके बनाए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जापान के एक खिलाड़ी को चोट लगने के कारण विकल्प लेना पड़ा। भारत ने पहले मैच में बृहस्पतिवार को चीन को 7-2 से हराया था।

Asian Champions Trophy
Asian Champions Trophy

भारत को पहले क्वार्टर में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका। अगर इनमें से एक भी गोल हो जाता तो टीम इंडिया मैच जीत जाती। भारत को 55वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन जापान ने वीडियो रेफरल लिया और यह फैसला बदलना पड़ा। भारत को मैच में 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि जापान को दो मिले जिनमें से एक पर गोल हुआ। भारत को अब रविवार को मलेशिया से खेलना है जबकि पाकिस्तान का सामना जापान से होगा।

यह भी पढ़ें :-

Leave a Comment