Oommen Chandy: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमनचंडी का निधन

Oommen Chandy केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। उनके परिवार के साथ-साथ केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे। ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Oommen Chandy
Oommen Chandy

Oommen Chandy: ओमन चांडी दो बार 2004-06 और 2011-16 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। अनुभवी कांग्रेस नेता ने 27 साल की उम्र में 1970 के राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके विधायक के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। इसके बाद वह लगातार 11 चुनाव जीते। चांडी ने पिछले पांच दशकों में केवल अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुथुप्पल्ली का प्रतिनिधित्व किया।

चांडी ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान चार बार विभिन्न सरकारों में मंत्री और चार बार राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया है।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment