UP NEWS: दारा सिंह चौहान सपा छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

UP NEWS सपा विधायक दारा सिंह चौहान आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने शनिवार को भी ई-मेल से इस्तीफा भेजा था।

दारा सिंह चौहान

UP NEWS भाजपा में शामिल होने पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के तमाम मुल्क भारत के पीछे चलने के लिए तैयार हैं। जिस तरह मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह काम कर रहे हैं उससे 2024 में तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।

दारा सिंह चौहान ने कहा आगामी चुनाव में भाजपा यूपी में 80 में से 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दारा सिंह चौहान का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा है की पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का भाजपा परिवार में स्वागत है।

 

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment