Barabanki News:22 वर्षीय विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

Barabanki News:मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में विवाहिता का शव बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका पाया गया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Barabanki News: Dead body of 22 year old married woman found hanging from noose.
Barabanki News: Dead body of 22 year old married woman found hanging from noose.

ओमप्रकाश का विवाह करीब डेढ़ साल पहले मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सैलक जलालपुर गांव निवासी बाबादीन की पुत्री पुष्पा (22) से हुआ था। उनके चार माह का पुत्र भी है। रात करीब 10 बजे पुष्पा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर सैलक जलालपुर से पुष्पा के परिजन व पुलिस भी पहुंच गई।

एसएचओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं।शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता बाबादीन की तहरीर पर पति ओम प्रकाश, जेठ विजय, देवर सचिन व सास शोभावती पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।

Leave a Comment