Sahara chief Death: सहारा प्रमुख सुब्रत राय का हुआ निधन

Sahara chief Death:मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का आज मुंबई में निधन हो गया। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कल उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Sahara chief Death:सहारा इंडिया परिवार ने सहाराश्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे 75 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। सुब्रत राय सहारा का निधन आज रात साढ़े दस बजे मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में हुआ।

Sahara chief Death
Sahara chief Death

सहारा इंडिया परिवार ने शोक संदेेश में लिखा है कि अत्यंत दुख के साथ सहारा इंडिया परिवार हमारे माननीय ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा, प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष, सहारा इंडिया परिवार के निधन की सूचना दे रहा है। सहाराश्री जी एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी थे, मेटास्टैटिक घातकता, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से उत्पन्न जटिलताओं के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें 12 नवंबर, 2023 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था।

Leave a Comment