World Cup 2023: भारत ने नीदरलैंड को 160 रनो से हराकर देशवासियों को दिया दीपावली का तोहफा

World Cup 2023:विश्व कप 2023 के 45वें और आखिरी लीग मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैच जीत लिए। उसने सभी नौ विपक्षियों को हराया।

World Cup 2023:बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने दिवाली के दिन प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया।

World Cup 2023
World Cup 2023

टीम इंडिया अब 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में उतरेगी। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। उसने सभी नौ विपक्षियों को हराया है।

भारत ने 2003 विश्व कप में लगातार आठ मैच जीते थे। उसने नौवीं जीत के साथ ही इस बार यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2003 में 11 मैच जीते थे।

टीम इंडिया के अंक तालिका में 18 अंक हैं। वह ग्रुप राउंड में अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने विश्व कप का समापत ग्रुप में सबसे नीचे 10वें स्थान के साथ किया। उसे नौ मैचों में दो जीत मिली। सात मुकाबलों में नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद नीदरलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले सकेगा।

Leave a Comment