IND vs SL: श्रीलंकाई टीम लड़खड़ाते हुए 22रनो पर 7विकेट

IND vs SL:आज विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया छह में से छह मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति में है, जबकि श्रीलंका ने छह में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आज जीत से भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा। वहीं, श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। हार से उसका रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 357 रन बनाए।

22 रन के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा है। दुष्मंता चमीरा खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने छह गेंदों का सामना किया और लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर राहुल ने उनका कैच पकड़ा। यह गेंद बेहद खराब थी, लेकिन किस्मत से शमी को इसमें भी विकेट मिल गया। अंपायर ने इसे वाइड गेंद करार दिया था, लेकिन विकेटकीपर राहुल के कहने पर रोहित ने रिव्यू लिया और भारत को विकेट मिल गया।

Leave a Comment