IND vs Pak:191 पर पाकिस्तान ढेर भारत को दिया 192 का लक्ष्य

वनडे विश्व कप के 12वें मुकाबले में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह आठवां मुकाबला है। टीम इंडिया का रिकॉर्ड 7-0 है।

World Cup 2023

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42,5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला है।पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 191 रन पर सिमट गई है। रवींद्र जडेजा ने 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हारिस रऊफ को एलबीडब्ल्यू कर दिया। जडेजा की गेंद पर सीधे हारिस के पैड पर लगी। एक बार फिर से अंपायर मॉरेस इरासमस ने आउट करार नहीं दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया। रिव्यू भारत के पक्ष में आया और हारिस आउट हो गए। वह छह गेंद पर दो रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी 10 गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद रहे।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रिज पर है रोहित शर्मा अब तक 6 गेंद में छह रन बनाकर एक चौकी के साथ क्रिज पर है शुभ्मन गिल 9 गेंद में 16 रन 4 चौकों के साथ क्रिज पर है

Leave a Comment