IND vs AUS: भारत ने आस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया, रिंकू सिंह ने आखिरी बाल पर लगाया छक्का

IND vs AUS:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार (23 नवंबर) को से शुरू हुई। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

IND vs AUS:ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल हो गई। ऐसे में रिंकू के खाते में छक्का नहीं जुड़ा।

IND vs AUS
IND vs AUS

सूर्यकुमार यादव के बाद मैच को फिनिश करने का मौका था, लेकिन वह चूक गए। सूर्या 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर एरॉन हार्डी उनका कैच लिया। सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए। भारत ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 12 गेंद पर 14 रन चाहिए। रिंकू सिंह और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

Leave a Comment