Animal :साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई डंकी और सलार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों ही फिल्मों को पूरे देश में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। शाहरुख खान की फिल्म फैमिली ऑडियंस देखना पसंद कर रही है। वहीं, युवाओं को मारधाड़ से भरपूर प्रभास की फिल्म पसंद आ रही है। इन दो फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर की एनिमल को दर्शकअब भी देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा है। जनवरी में उन्होंने फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद आई जवान ने भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अब डंकी भी लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है।
![Animal](https://loktantrasamachar.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-31-at-9.27.12-AM.jpeg)
Animal :पहले हफ्ते में फिल्म ने 160.22 करोड़ का कोराबार किया। वहीं, दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी फिल्म अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 10वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल नजर आया। दूसरे शनिवार को फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 176.47 करोड़ हो गई है।