West Bengal टीएमसी नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना कहा विपछी गुंडे कार्रवाई से बचने के लिए मांग रहे संरक्षण

टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पंचायत चुनावों में हुई हिंसा को लेकर अभिषेक ने कहा कि भाजपा के गुंडे अब कार्रवाई से बचने के लिए न्यायपालिका से संरक्षण मांग रहे हैं। बंगाल में भाजपा ने अपना आधार खो दिया है।

west bangal abhishek banerjee attack on amit shah after appearance
West Bengal

West Bengal अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम हिंसा के खिलाफ हैं। पंचायत चुनावों के परिणामों की घोषणा होने के बाद से राज्य भर में भाजपा ने आतंक मचा रखा है। नंदीग्राम में भाजपा ने कुछ सीटे जीती हैं। वहां भाजपा के गुंडे टीएमसी कार्यकर्ताओं को उनके घरों से बाहर निकाल रहे हैं। उन्हें पीट रहे हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार करने की धमकी दे रहे हैं। बता दें, नंदीग्राम भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी का विधानसभा क्षेत्र है।

अभिषेक का दावा है कि हिंसा में जान गंवाने वालों में सबसे अधिक टीएमसी कार्यकर्ता थे। भाजपा और उनकी एजेंसियों को जांच करनी चाहिए कि टीएमसी नेताओं की हत्या कैसे हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दावा किया था कि पंचायत चुनाव को लेकर हुईं हिंसा में अबतक 19 लोग मारे गए, जो अधिकतर टीएमसी कार्यकर्ता थे। पुलिस का कहना है कि 38 लोगों की मौत हुई है।

भाजपा ने अभिषेक के दावे को निराधार घोषित करते हुए कहा कि क्या भाजपा दूसरे विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर बम फेंक रही है। भारत की जनता सच्चाई जानती है। टीएमसी अब इससे छिप नहीं सकती है।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment